1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केशव प्रसाद मौर्य ने शरद पवार के बयान का किया पलटवार

केशव प्रसाद मौर्य ने शरद पवार के बयान का किया पलटवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केशव प्रसाद मौर्य ने शरद पवार के बयान का किया पलटवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक बार फिर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में एनसीपी चीफ शरद पवार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार जैसे राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बना सकते हैं, वैसे ही मस्जिद बनाने के लिए ट्रस्ट क्यों नहीं बना सकते? देश तो सबका है, सभी के लिए है।

यह देश किसी धर्म के आधार पर नहीं बना है, यहां सबको एक जैसा अधिकार दिया जाता है। तो फिर मजिस्द के लिए मोदी सरकार ने ट्रस्ट क्यों नहीं बनाया। मोदी सरकार देश को बांटने का काम कर रही है, और देश में आशंति का माहौल बनाया जा रहा है। देश में अब जो हो रहा है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब देते हुए कहा कि, शरद पवार जी तुष्टिकरण की राजनीति बंद करके राष्ट्र की प्रगति की राजनीति करें। तोड़-फोड़ और धोखेबाजी की जो राजनीति महाराष्ट्र में करके आएं हैं, वो उत्तर प्रदेश में नहीं चलने वाली है।

बता दें कि, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसते हुए कहा था कि, ये कानून की देश में कोई आवश्यकता नहीं थी। लेकिन लोगों को असली मुद्दों से फटकाने के लिए ये खेल खेला जा रहा है।

मंदी के संकट के बादल देश में छा रहे है और नौजवान बेरोगार होने के कारण आत्महत्या कर रहा है। इन समस्याओं को सरकार सुलझाने के लिए कुछ भी नही कर पा रही है। साथ ही एनसीपी अध्यक्ष ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को जीत की बधाई देते हुए कहा था कि, देश में बदलाव की हवा चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...