1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल विमान हादसा: 18 की मौत, 170 यात्री बचाए गए

केरल विमान हादसा: 18 की मौत, 170 यात्री बचाए गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केरल विमान हादसा: 18 की मौत, 170 यात्री बचाए गए

केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुखद दुर्घटना के बारे में नई अपडेट्स आ रही है। बताया जा रहा है कि दो पायलट समेत 18 लोग मारे गए है वहीं 170 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।

घायलों को मल्लपुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। दरअसल विमान बारिश के कारण कोझिकोड हवाईपट्टी से फिसल गया और 35 फुट नीचे गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया।

इस घटना के बाद दुबई स्थित भारत के महावाणिज्यिक दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर  056 546 3903, 054 309 0572, और 054 309 0575  जारी किया है।

बता दे, पीएम मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कोझिकोड में हुए विमान हादसे से आहत हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।

घायल जल्द से जल्द ठीक हों ये प्रार्थना है और केरल के सीएम पिनरई विजयन जी से बात की है। अधिकारी घटनास्थल पर हैं, प्रभावितों को सभी सहायता मिल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...