अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप का दिल्ली में इवेंट होना है। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदियो को न्योता न मिलने का मामला तूल पकड़ चुका है। दिल्ली सरकार में ऐसी चर्चा है कि वह मोदी सरकार के कहने पर हुआ है। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकरा पर निशाना साधा है।
मनीष सिसोदिया ने उनका और केजरीाल का नाम मिलेनिया ट्रंप के आयोजन से काटे जाने पर ट्वीट के जरिए कहा कि, हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि ऐसे आधिकारिक कार्यक्रमों में चुनिंदा रूप से आमंत्रित करने की शुरूआत मोदी सरकार ने की ती और यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के रिसेप्शन के कार्यक्रमों से विपक्ष को बाहर रखना तुच्छ सलगता है, लेकिन यह भारत को कमजोर करता है।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महत्वपूर्ण मौकों पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देता कि कौन आएगा कौन नहीं, इसलिए हम इस तू-तू मैं-मैं में नहीं पड़ना चाहते।