1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केजरीवाल भ्रष्ट आदमी है- बीजेपी विधायक ओपी शर्मा

केजरीवाल भ्रष्ट आदमी है- बीजेपी विधायक ओपी शर्मा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल भ्रष्ट आदमी है- बीजेपी विधायक ओपी शर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उम्मीद थी की वह दिल्ली में सरकार बना लेगी। बीजेपी के कई नेताओं ने तो ट्वीट कर जीत का दावा भी कर दिया था।

लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी के मंसूबे पर पानी फिर गया। जिसके बाद कई बीजेपी नेताओं ने आप पर निशाना साधना शुरू कर दिया। बीजेपी विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल भ्रष्ट आदमी है।

साथ ही बीजेपी विधयक ओपी शर्मा ने कहा कि, उनकी सहानुभूति आतंकवादियों के साथ है। वह पड़ोसी देश पाकिस्तान के हित के बारे में सोचते है और वह देश का भला काभी सोच ही नहीं सकते हैं। दिल्ली की जनता को फ्री सुविधा देकर उन्हें लुभाने का काम किया ताकी चुनाव जीत सकें।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारतीय सेना पर उंगली उठाते हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन भी करते हैं। ऐसे इंसान के लिए आतंकवादी शब्द ही ठीक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...