1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, Delhi में अब रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, Delhi में अब रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, Delhi में अब रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

कोरोना वायरस से बचने के लिए पीएम मोदी ने देश भर में लॉकडाउन लगा दिया था जिसके बाद शराब की दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि यह बात सभी जानते है कि राज्य सरकारों को शराब से राजस्व की प्राप्ति होती है।

इसलिए बाद में कुछ शर्तो के साथ शराब की दुकानें खोली गई थी। लॉकडाउन के बाद राजधानी दिल्ली में अब तक शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक की छूट मिली हुई थी।

लेकिन अब आबकारी विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि अब शहर में शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे के बजाय पहले की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी।

बता दें कि दिल्ली में वर्तमान में 863 शराब दुकानें हैं और दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई 2020 से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...