1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल सरकार का समर्थन-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल सरकार का समर्थन-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल सरकार का समर्थन-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सीएम केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है इसलिए केजरीवाल सरकार दिल्ली में नागरिकता संशोधन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का सपोर्ट कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे आने के बाद शाहीन बाग से भी प्रदर्शनकारी प्रदर्शन रोक देंगे। अगर देश आगे बढ़ा है तो दिल्ली पीछे नहीं रहनी चाहिए। दिल्ली की जनता को बीजेपी को भारी बहुमत से वोट देकर जीत दिलवानी है।

आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देश के गद्दारों को गोली मारने वाला विवादित नारा लगवाया था। इस बयान के बाद अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे का बैन लगाया हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...