1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, जानी ग्राउंड रिपोर्ट

हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, जानी ग्राउंड रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, जानी ग्राउंड रिपोर्ट

देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से खुनी खेल खेला जा रहा है , नागरिकता कानून के विरोध में ऐसी हिंसा की गयी है की मंज़र देखकर किसी की भी रूह काँप जाए, दिल्ली की ज़िंदादिली की मिसाल देने वाले दिल्ली की इस हालत पर अब बस आंसू बहा रहे है।

आज शाम को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया वही उसके बाद खुद दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

खबरों की माने तो अब तक हिंसा में मरने वालों को आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है और आज दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभा में भी दिल्ली हिंसा पर अपने विचार सबके सामने रखे जहां उन्होंने दिल्ली हिंसा का ठीकरा बाहर से आये लोगों पर फोड़ दिया है।

वही NSA अजित डोभाल ने देर शाम खुद गृह मंत्रालय जाकर अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजधानी के हालात को चिंताजनक बताते हुए गृहमंत्री को सेना बुलाने के लिए खत लिखा है।

वही आज रात करीब 8 30 बजे अजित डोभाल गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग से बाहर निकले है, उनके साथ गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक भी बैठक में उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...