{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के गांव नागर में बीती रात एक नवविवाहित लुटेरी दुल्हन द्वारा पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों को दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर घर में रखी डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व नकदी समेट कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नागर में अर्जुन पुत्र देवकीनंदन बदायूं जनपद के कादर चौक से ममता उर्म 25 वर्ष के साथ शादी कर अपने गांव लेकर पहुंचा। जहां रात्रि में खाना पीना खाने के बाद दुल्हन ममता ने सभी घर वालों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

शुक्रवार को नशा कम होने के बाद जागे परिजनों के होश उस समय उड़ गए जब उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है, नवविवाहित ममता कहीं भी घर में नजर नहीं आई तो अर्जुन ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित परिवार के सोनू दिवाकर ने बताया कि ममता घर के अंदर बक्से में रखे सोने के कुंडल, चांदी की पायल, मंगलसूत्र, बेसर, अपने पति अर्जुन दिवाकर की जेब में रखे 20000 की नगदी सहित आदि सामान लेकर रात्रि में ही फरार हो गई। अर्जुन ने थाना सुनगढ़ी में प्रार्थना पत्र देकर लुटेरी पत्नी ममता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है