{ कासगंज से मनोज पाराशर की रिपोर्ट }
कासगंज में सिंथेटिक दूध बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे जनपद में हजारो लीटर दूध रोजाना बनाया जा रहा है लेकिन इस ओर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

जिसकी वजह से ये नकली दूध के कारोबारी जहरीला दूध बेच कर लोगो के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है और जिला प्रशासन अपनी आखों पर पट्टी बांध कर बैठा है और बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सोरों थाना पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम ने जहरीला दूध बनाने वाला पाउडर 17 बोरी बरामद की है और जहरीला दूध बनाने वाले एक आरोपी को भी हिरासत में लिए गया लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है।

ये पूरा मामला जनपद कासगंज के कोतवाली सोरों क्षेत्र के कछला चुंगी के पास का है जहाँ जहरीले दूध के सौदागर कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर जहरीले दूध बनाने की फैक्टरी चला रहे थे लेकिन पुलिस विभाग को इसकी बिलकुल भी भनक नहीं थी।

लेकिन इस और जिला प्रशासन का कोई ध्यान ही नहीं है जबकि तीर्थ नगरी सोरों में कावड़ मेला शुरू हो चूका है जहाँ उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान से भगवान शिव के भक्त कावड़ लेने पहुंच रहे है।