1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव हुए

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव हुए

बीजेपी के लिए कल से ही कोरोना के मोर्चे पर बुरी खबर आ रही है। दरअसल कल ही देश के गृह मंत्री कोरोना से पीड़ित हो गए, उसके बाद खबर आयी की यूपी बीजेपी प्रेजिडेंट और एक मंत्री को कोरोना हो गया।

अब उसके बाद खबर है कि कर्नाटक के सीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

इसके अलावा येदियुरप्पा ने यह भी बताया है कि वह ठीक हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती होने जा रहे हैं।

सीएम येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं और मैं ठीक हूं। मुझे डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...