कनार्टक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद अब उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।
इससे पहले कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह ही खबर आई थी उनके कार्यालय के 6 कर्मचारियों को भी कोरोना हो गया है।
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा है कि पिछले तीन से चार दिन में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।