1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: CAA के विरोध में PFI से कनेक्शन का पुलिस ने किया खुलासा

कानपुर: CAA के विरोध में PFI से कनेक्शन का पुलिस ने किया खुलासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: CAA के विरोध में PFI से कनेक्शन का पुलिस ने किया खुलासा

(कानपुर से संवाददाता इब्ने हसद जैदी की रिपोर्ट)

नागरिकता संसोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर के विरोध में कानपुर समेत कई अन्य जिलों में प्रदर्शन करने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफतार किया है।

इन लोगों पर जिले के बाबूपुरवा और यतीमखाना में हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस की गिरफ्त में पीएफआई के सदस्यों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है । वहीं इस मामले से जुडे करीब एक दर्जन लोगों के नाम शमिल है।

आपको बताते दें कि, सीएए के खिलाफ दंगे भड़काने के लिए पीएफआई सगठंन के सदस्यों ने बैक खातों में से लाखों रुपये के लेनदेन किया है, इस बात का खुलासा हुआ है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्यों ने केरल के चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के सदस्यों मो. उमर, सैयद अब्दुल हई, फैजान, मो. वासिफ, सरवर आलम को जेल भेजा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...