{ कानपुर से उपेंद्र अवस्थी की रिपोर्ट }
देशभर में इन दिनों कोरोनावायरस के प्रकोप को कम करने के लिए देश भर में 21 दिन का लाग डाउन घोषित किया गया है। बुधवार को आठवां दिन हो गया। जिसमें लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
लोगो के घरो और लॉक डाउन की वजह से सब्जी मंडियों को भी बंद करा दिया गया है।जिसकी वजह से गायों के खाने की सबसे ज्यादा मुसीबत खड़ी हो गयी है।जिसे देखते हुए शहर की समाजसेवी संस्था “जय श्री राम मित्र सेवा समिति” आवारा जानवरो को भोजन कराने का जिम्मा उठाया।है।
वही आज जैसे ही समिति के सदस्यों को ये जानकारी हुई कि 13 ब्लाक सब्जी मंडी में दर्जनों गाय पार्क में एकत्रित है।जिसके बाद तत्काल समिति के सदस्यों ने गौ माता को हरा चारा आटा मिला कर खिला कर उनकी भूख को कम करने का काम किया।
वही जैसे ही समिति के सदस्य हरा चारा लेकर पहुँचे तो सड़को पर घूमने वाली दर्जनों गायों का जमावड़ा लग गया।जहाँ एक एक कार सभी सदस्यों ने सभी गायों को चारा खिलाया।वही इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि उनकी संस्था लगातार लोगो को घर घर अनाज पहुँचाने का काम कर रहे थे।
मगर जब उन्हें ये पता लगा कि गरीबो के लिए तो सभी लोग भोजन की व्यवस्था करा रहे है।मगर जानवरो की सूद लेने वाला कोई नही है।
उंसके बाद से ही वो लगातार अपने सदस्यों के साथ मिल कर ग्रामीण इलाकों और शहर के विभिन्न पार्को में जाकर घास और हरा चारा काट कर लाते है और जगह जगह जमा गौमाता को खिला कर उनकी भूख को कम करने का काम कर रहे है। वही आज भी शहर के विभिन्न इलाकों में संस्था के लोगो ने गायों को चारा खिलाया।