शासन के कड़े निर्देश के बाद कन्नौज में लॉकडाउन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। लॉकडाउन के छठे दिन पुलिस प्रशासन ने सड़क से पैदल घरों की तरफ जा रहे महानगरों के कामगारों को रोककर क़्वारेंटाइन कर दिया है। अफसरों का कहना है कि अब ज्यादा सख्ती की जाएगी, जो नहीं मानेगा उस पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कन्नौज की सड़कों पर देर रात तक जो हजारों पैदल यात्रियों का हुजूम नजर आ रहा था, वह आज गायब नजर आया। घरों की ओर लौट रही भीड़ के गायब होने पर जब हमरे रिपोर्टर ने कन्नौज के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था की बाहर से आने वालों को रोक दिया गया है और उनके रुकने के लिए जिले में 4 शेल्टर होम बनाये गये हैं।