साउथ: सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के चलते उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया था। 29 अक्टूबर को, पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ने के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हैरानी की बात ये है कि मौत से चंद घंटों पहले ही फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फिल्म बजरंगी 2 की टीम को बधाई दी थी। इतना ही नहीं, फिल्म स्टार पुनीथ राजकुमार दो दिन पहले ही बजरंगी 2 के प्रमोशन इवेंट्स में हिस्सा लिया था।
Best wishes for the entire team of #Bhajarangi2. @NimmaShivanna @NimmaAHarsha @JayannaFilms
— Puneeth Rajkumar (@PuneethRajkumar) October 29, 2021
एक्टर पुनित को उनके फैंस प्यार से अप्पू बुलाते हैं।वह महान अभिनेता राजकुमार और पर्वतम्मा के पुत्र हैं। उन्होंने 29 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में नायक के रूप में काम किया है।
उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और यहां तक कि 1985 में बेट्टाडा हूवु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। उन्होंने चालिसुवा मोदागालु और येराडु नक्षत्रगलु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का कर्नाटक राज्य पुरस्कार जीता।
पुनीत 2002 की अप्पू में हीरो बने, जिसके बाद उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से अप्पू कहकर बुलाते थे। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में अभि, वीरा कन्नडिगा, अजय, अरासु, राम, हुदुगारू, अंजनी पुत्र शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार युवरत्ना में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी।