1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कंगना के भाई करण की होने वाली है शादी, परिवार के सभी सदस्य हल्दी लगाते आए नजर

कंगना के भाई करण की होने वाली है शादी, परिवार के सभी सदस्य हल्दी लगाते आए नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना के भाई करण की होने वाली है शादी, परिवार के सभी सदस्य हल्दी लगाते आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर शहनाई गूंजने वाली है। कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। यह वीडियो कंगना के भाई करण का है। वीडियो में परिवार के सभी सदस्य करण को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, कंगना के घर में उनकी बहन रंगोली के बाद किसी की शादी नहीं हुई है, लेकिन अब उनके भाई अक्षत और करण दोनों की शादी आने वाले 3 हफ्तों में होने वाली है। कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक दशक से ज्यादा समय हो गया है, रंगोली की शादी के बाद से घर में कोई शादी नहीं हुई है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1318473685007826944?s=20

लेकिन आज हमारे भाइयों- करण और अक्षत की वजह से हमारा घर शादी के उत्सव में तब्दील हो गया है। तीन हफ्तों में दो शादियां होनी है, आज करण की हल्दी है।”

इससे पहले कंगना ने सगे भाई अक्षत की हल्दी का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, “आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें, बधाई हिमाचल की एक परंपरा है शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है। अक्षत की शादी नवंबर में है। आज से सभी को निमंत्रण दिए जाएंगे, इसलिए इसे बधाई कहते हैं।”

https://www.instagram.com/tv/CGY7NHiHQhP/?utm_source=ig_embed

यह मालूम हो, कि कंगना रनौत ‘थलाइवी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन भाइयों की शादी के लिए उन्होंने कुछ समय निकाल लिया है।

बता दें, कि उन्होंने फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए भी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि वह बॉलीवुड की पहली एक्शन हीरोइन हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...