1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: कोरोना वैक्सीन को लेकर कंगना रनौत ने की लोगों से बड़ी अपील, कहा- संक्रमित होने से बचे और अफवाहें न फैलाएं

VIDEO: कोरोना वैक्सीन को लेकर कंगना रनौत ने की लोगों से बड़ी अपील, कहा- संक्रमित होने से बचे और अफवाहें न फैलाएं

By: Amit ranjan 
Updated:
VIDEO: कोरोना वैक्सीन को लेकर कंगना रनौत ने की लोगों से बड़ी अपील, कहा- संक्रमित होने से बचे और अफवाहें न फैलाएं

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है, जिससे अबतक करोड़ों लोग प्रभावित हो चुके है। वहीं हजारों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार ने वैक्सीनेशन की प्रकिया को तेज कर दी है। आपको बता दें कि इस वैक्सीनेशन के तहत पहले कोरोना फ्रंट वॉरियर, फिर 45 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लग रही थी। लेकिन अब इस महामारी की चपेट में नवयुवक भी आ रहे है, जिसे लेकर अब 1 मई 2021 से 18 साल से ऊपर उम्र के लोगों को लगाया जायेगा।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रही है। इसके लिए ये कदम उठाया गया है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी किया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने और वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

पूरे विश्व में फैली है ये महामारी

कंगना रनौत ने अपने वीडियो में कहा कि,”ये महामारी पूरे विश्व में फैली हुई है। इसने किसी न किसी तरीके सभी को प्रभावित किया है। लेकिन मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग हताश हो गए हैं। नेगेटिव फील कर रहे हैं। दोस्तो ये वक्त आत्मग्लानि के लिए नहीं है। पूरी दुनिया स्पेनिश फ्लू, प्लेग जैसी महामारी या संक्रमण का सामना किया है, तो आप स्पेशल नहीं है।”

 

कंगना आगे कहती हैं,”अब आधुनिकता इतनी बढ़ गई हैं। जनसंख्या इतनी ज्यादा हो गई है,  जिस तरह से ट्रैवल हो रहा है, कहीं न कहीं पूरा विश्व इसके चपेटे में आ गया है। और हमारी भारत की जनसंख्या है वो दुनिया में सबसे ज्यादा है। हम जिस आधुनिकता का मजा उठाना चाहते हैं, उसमें कुछ कमियां या प्रोब्लम तो होंगी ही। लेकिन इस बड़ी प्रोब्लम में खुद के लिए एक प्रोब्लम बन जाना कहां की समझदारी हैं।”

कंगना रनौत ने आगे कहा कि,”अगर हम समाधान नहीं बन सकते तो प्रोब्लम भी नहीं बनना चाहिए। हमें लोगों की मदद करनी चाहिए। सबसे बड़ी बात ये है कि हमें खुद अपनी मदद करनी चाहिए जिसमें सबसे पहले ये है कि आप संक्रमित न हो। नंबर दो, अब हमारे पास एक वैक्सीन है उसे लगवाएं। वैक्सीन के खिलाफ गलत अफवाहें न उड़ाएं। मैंने अपने घर के स्टाफ और उनके परिवार का रजिस्ट्रेशन करवाया है। आप हताश मत होइए और वैक्सीन लगवाइए।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...