इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कली पुरी को बार्क इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में बार्क की ओर से जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा किए जाने की बात कही गई है।
बताया जाता है कि कली पुरी को ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फेडरेशन’ की ओर से बोर्ड में नॉमिनेट किया गया था।
गौरतलब है कि एक्सचेंज4मीडिया समूह की जानी-मानी वीकली मैगजीन ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) द्वारा मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में अपनी खास पहचान बनाने वाली 50 महिलाओं की लिस्ट में इस साल कली पुरी ने पहला स्थान हासिल किया है।