लॉकडाउन में ढील के साथ कारोबारी गतिविधियों में भी सुधार होने लगा है। इससे हायरिंग (भर्ती) गतिविधियों में भी मासिक आधार पर सुधार हुआ है।
नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के मुताबिक, जुलाई के मुकाबले अगस्त में 12 फीसदी नौकरियां मिली हैं। इस दौरान 1,413 नौैकरियां के लिए आवेदन जारी किए गए। हालांकि, सालाना आधार पर नौकरियों में अब भी 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक क्षेत्र में नौकरियों में 15 फीसदी की उछाल देखने को मिली।
बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में कर्मचारियों की मांग अब भी स्थिर है। हालांकि, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवेल क्षेत्र में नौकरियों में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 80 फीसदी की गिरावट रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण का असर मेट्रो शहरों में भर्ती गतिविधियों पर भी पड़ा है। अगस्त में मुंबई में नौकरियों में 44 फीसदी, चेन्नई में 41 फीसदी और दिल्ली-एनसीआर में 40 फीसदी की कमी रही।