1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जेएनयू हिंसा: घटना के 40 दिन बाद भी चार्जशीट पेश नहीं कर पायी दिल्ली पुलिस

जेएनयू हिंसा: घटना के 40 दिन बाद भी चार्जशीट पेश नहीं कर पायी दिल्ली पुलिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेएनयू हिंसा: घटना के 40 दिन बाद भी चार्जशीट पेश नहीं कर पायी दिल्ली पुलिस

जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा को एक महीनें से भी ऊपर का समय हो गया है लेकिन अब तक दिल्ली पुलिस ना ही कोई चार्ज शीट तैयार कर पायी है और ना ही किसी के ऊपर कोई आरोप तय हुए है।

दरअसल सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने ऐसे कई साक्ष्य जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं, जो चार्जशीट दाखिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

हालांकि रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस आरोपी छात्रों को गिरफ्तार करेगी इस बात की संभावना कम है क्यूंकि ऐसा करने से एक बार फिर कैंपस में शांति भंग हो सकती है। अब देखना है कि 90 दिन के भीतर पुलिस अपनी चार्जशीट कब कोर्ट में दाखिल करती है।

बताते चले कि इस मामले में 70 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें जेएनयू के सुरक्षाकर्मी और शिक्षक भी थे। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...