1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसा दर झांसा बीजेपी का एजेंडा है-SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

झांसा दर झांसा बीजेपी का एजेंडा है-SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झांसा दर झांसा बीजेपी का एजेंडा है-SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फिर एक बार निशाना साधा। बीते सोमवार को अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी कबतक नौजवानों को झूठे सपने दिखाएगी। झांसा दर झांसा बीजेपी का एजेंडा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पहले बैंकिंग सेक्टर को संकट में फंसा दिया, अब उसे उबारने की घोषणा निरर्थक कसरत नहीं तो क्या है।  दूध उत्पादन बढ़ाने और गौमाता को संरक्षण देने की स्थिति यह है कि सरकारी संरक्षण में रोज गायों की मौत हो रही है।

बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण किसान भी बेहद परेशान है। कर्ज होने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है। नौजावन बेरोजगार होने के कारण खुदकुशी कर रहे है। वहीं मंहगाई अपने चरम पर है। देश आर्थिक स्थिति आईसीयू में है। जीडीपी दर अबतक के सबसे खबर है। उद्योग धंधे बंद किए जा रहे हैं। बाहर से भी कोई रोजगार नहीं मिल रहा है।

अखिलेश ने कहा, केंद्र की बीजेपी सरकार को आम लोगों को सस्ती, सुविधाजनक यात्रा सुविधा देने की परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री तेजस जैसी 150 मंहगी ट्रेन चलाने जा रहे हैं। बीजेपी जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाली है। बीजेपी सरकार ने लोगों को बस झूठे सपने ही दिखाई है। देश में ऐसी स्थिति काफी नहीं देखी है जो अब देखी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...