आज दिल्ली पुलिस ने IB कांस्टेबल अंकित शर्मा की इरादतन हत्या के जुर्म में आम आदमी के पार्षद को आरोपी बना दिया है। उनके ऊपर दंगे भड़काने के भी आरोप है वही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज शाम को की गयी अपनी प्रेस वार्ता में साफ़ कहा की अगर वो आरोपी है तो उसे डबल सजा दीजिये।
अब वही ताहिर पर की गयी कार्यवाही को लेकर मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी के पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस की कार्यवाही को लेकर उनके ऊपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है।
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कई मारे गए. कई घायल हुए. कई घर जला दिए गए. कई दुकाने लूटी गईं और ढेर सारे लोग बेघर हो गए लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश में है. संयोग से उसका नाम ताहिर है. दिल्ली पुलिस की निरंतरता को सलाम.
आपको बता दे कि मुस्तफाबाद में ताहिर हुसैन की घर की छत से पेट्रोल बम, गुलेल, पत्थर और तेजाब मिले हैं, वही हिंसा के आरोपों पर ताहिर हुसैन ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है. ताहिर ने कहा कि कपिल मिश्रा और वारिस पठान जैसे लोगों के भड़काऊ बयान जिम्मेदार हैं.