1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: पुलिस की सतर्कता से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर: पुलिस की सतर्कता से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: पुलिस की सतर्कता से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

{ जौनपुर से शम्भू सिंह की रिपोर्ट }

जौनपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब एबीएस पुलिस चौकी के पास महराजगंज की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी दो युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया।

जिस पर बदमाशो ने सिपाही को धक्का देकर भागने का प्रयास करने लगे तभी स्थानीय पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और सूचना पर बदलापुर एसओ को सूचना दी गयी,आगे एसओ बदलापुर मय फोर्स युवक के न रुकने पर युवक के पैर के नीचे फायरिंग की गई, बाद में पता चला कि युवक सिंगरामऊ में हुई लूटकांड का आरोपी था जिसे जौनपुर पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी।

युवक ने पुलिस टीम पर फ़ायरिंग की जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की और बदमाश के पैर में गोली लग गई,बदमाश की गोली से महराजगंज थेन में तैनात एक सिपाही अरविंद से बांह में गोली लग गयी है,फिलहाल आरोपी बदमाश की हालत गम्भीर देखते हुए वारणसी के लिए रेफर कर दिया और सिपाही का इलाज जौनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...