1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जौनपुर: BSNL के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

जौनपुर: BSNL के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: BSNL के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ले के पास स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) गोदाम में शॉट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से आस-पास के इलाके में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फोन करके फायर ब्रिगेड विभाग में आग लगने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही फायर विभाग की टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। इस आग में गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।  फिलहाल इस भीषण आग में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है।

घटना स्थल पर सीओ, एडीएम, कोतवाल, चौकी प्रभारी मोहम्मद सैफ, चौकी प्रभारी भंडारी व भारी संख्या में पुलिस पहुंची।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...