1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़,तीन जवान हुई शहीद,5 लोग हुए घायल

जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़,तीन जवान हुई शहीद,5 लोग हुए घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़,तीन जवान हुई शहीद,5 लोग हुए घायल

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी की अलग-अलग घटनाओं में आर्मी के तीन जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जख्मी हो गए। आर्मी के सूत्रों का कहना है कि जवान पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब दे रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे।

इसमें दो सैनिक शहीद और चार जख्मी हो गए। इन्हें आर्मी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान आर्मी को कितना नुकसान हुआ है।

इससे पहले, पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यहां एक जवान शहीद और एक जवान जख्मी हो गया।

उधर, पिछले आठ महीनों में पाकिस्तान ने एलओसी पर 3,000 से ज्यादा बार सीजफायर वॉयलेशन किया है।

यह पिछले 17 सालों में सबसे ज्यादा है। सितंबर में पाकिस्तान 47 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है। दोनों देशों के बीच 2003 संघर्ष विराम का समझौता हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...