जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से आज एक और बुरी खबर आ रही है। दरअसल आज एक और बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है।
दरअसल आज दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की।
आपको बता दे, जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता पर हमले की यह चौथी वारदात है। आतंकी लगातार कश्मीर में बीजेपी से जुड़ने वाले मुस्लिमों को निशाना बना रहे है।
इससे पहले 8 जुलाई को बांदीपोरा में आतंकियों ने बीजेपी नेता शेख वसीम ,उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ज्ञात हो, वसीम शेख को जब गोली मारी गई उस समय वो एक दुकान पर बैठे थे और उनके सुरक्षाकर्मी वहां नहीं थे।