इस पैकेज के तहत ट्रेन के जरिये माता वैष्णो देवी जा सकते हैं। माता वैष्णो देवी जम्मू-कश्मीर के सबसे मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक है। माता वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। माता वैष्णो देवी मंदिर जिन त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है, वहां रविवार को हिमपात होने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बोर्ड की तरफ से बर्फबारी को देखते हुए इंतजाम किए गए है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके।
पैकेज से जुड़ी जानकारी:
पैकेज का नाम
Mata Vaishnodevi Devi Ex Varanasi
कहां तक की यात्रा
Mata Vaishnodevi Shrine
जाने का साधन
ट्रेन
ट्रेन नंबर
12237/12238
स्टेशन/ट्रेन खुलने का समय
BSB/ 12:40 HRS
LKO/18:00 HRS
क्लास
3AC
कब-कब यात्रा
हर गुरुवार
भोजन
2 नाश्ता, दो रात का खाना
होटल का नाम
Jai Maa Inn or similar
टूर का समय
अक्टूबर से मार्च
कितना खर्च
एक व्यक्ति, 14,600 रुपये
दो लोग
9450 रुपये
तीन लोग
8500 रुपये
बिस्तर के साथ बच्चा (5-11 वर्ष)
7300 रुपये
बिना बिस्तर का बच्चा
(5-11 वर्ष)
6800 रुपये
इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को सामान्यतः माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर, जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू जिले में कटरा नगर के समीप अवस्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। यह भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला तीर्थस्थल है।