राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व अन्य सीनियर स्टाफ के कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने के बाद अन्य प्रोटोकॉल व कंटैक्ट ट्रेसिंग में मदद के लिए वाशिंगटन डीसी का स्वास्थ्य विभाग व्हाइट हाउस से संपर्क करने में असफल रहा।
वाशिंगटन के मेयर मुरियल बाउसर ने सोमवार को बताया, ‘राजनीति व लोक स्वास्थ्य स्तर समेत विभिन्न स्तरों पर हम व्हाइट हाउस गए।’ उन्होंने कहा कि डीसी स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि जब व्हाइट हाउस गए तब जो बातचीत हुई उसे हम ठोस बातचीत नहीं मानते हैं।
बातचीत में कमी डीसी गर्वंमेंट के लिए एक असुविधाजनक बाधा का प्रतिनिधित्व करती है, जिसने वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अनिवार्य कदमों को उठाया।
डीसी गर्वंमेंट ने इसके लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया और लोगों के सामूहिक तौर पर जमा होने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। बाउसर ने सोमवार को इस बात की स्वीकृति दी कि व्हाइट हाउस मेडिकल अधिकारियों इस वक्त बंधे हैं।
नाम न बताने की शर्त पर D.C. अधिकारी ने बताया कि डीसी के स्वास्थ्य विभाग को व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने किसी भी पॉजिटिव रिजल्ट के बारे में जानकारी नहीं दी जो आवश्यक कदम है।
उन्होंने आगे बताया कि व्हाइट हाउस से संपर्क करने की अनेकों बार कोशिशें हुई। बता दें कि डीसी के अधिकारियों को ऑन रिकॉर्ड बयान देने की अनुमति नहीं है।