1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. प्रणब मुखर्जी के निधन पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जताया शोक, कहा- भारत ने एक महान नेता खोया है

प्रणब मुखर्जी के निधन पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जताया शोक, कहा- भारत ने एक महान नेता खोया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रणब मुखर्जी के निधन पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जताया शोक, कहा- भारत ने एक महान नेता खोया है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वह एक महान नेता थे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने एक महान नेता खोया हैं।’

पूर्व राष्ट्रपति को गत 10 अगस्त को आर आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा होने का पता चला, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया और गुर्दे में भी गड़बड़ी हो गई। सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

प्रणब मुखर्जी का मंगलवार दोपहर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोधी रोड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया तथा उनके कोरोना पॉजिटिव होने से अंतिम संस्कार में वैश्विक महामारी के तहत सभी एहतियात निदेर्शों का पूरा पालन किया गया। इस कारण पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में कम लोग ही शामिल हुए।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और राष्ट्रपति अब्दुल हनीद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...