1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने पीएम इमरान खान को घेरते हुए उनकी काबिलियत पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने पीएम इमरान खान को घेरते हुए उनकी काबिलियत पर उठाए सवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने पीएम इमरान खान को घेरते हुए उनकी काबिलियत पर उठाए सवाल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने पीएम इमरान खान को घेरते हुए उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि अगर वह चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार नहीं थे तो प्रधानमंत्री की कुर्सी क्यों संभाली।

डॉन अखबार के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरयम नवाज ने बुधवार को मरदान शहर में विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘चुनाव से पहले वह (प्रधानमंत्री इमरान) कहते थे कि उनके पास 200 विद्वान लोगों की टीम है। उनकी टीम अब कहां है? उनके मंत्री अपनी-अपनी धुन बजाते हैं, लेकिन उनकी 200 लोगों की टीम पाकिस्तान में कहीं दिखाई नहीं देती।’

मरयम ने इमरान को उनके ही एक बयान पर घेरते हुए कहा, ‘वह कहते हैं कि उनको देश की बिजली समस्या और विदेशी कर्ज के बारे में जानकारी नहीं है। वह यह भी नहीं जानते हैं कि सरकार कैसे चलाई जाती है और इसके लिए तैयार नहीं थे।’ मरयम के इस बयान से एक दिन पहले इमरान खान ने कहा था कि होमवर्क किए बगैर किसी को सत्ता में नहीं आना चाहिए। इमरान को सत्ता में आए करीब ढाई साल हो गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...