1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सिंहस्थ से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: उज्जैन में 30 किमी सड़क चौड़ीकरण मिशन

सिंहस्थ से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: उज्जैन में 30 किमी सड़क चौड़ीकरण मिशन

शहर के प्रमुख मार्गों- कोठी रोड, नानाखेड़ा रोड और कोयला फाटक से छत्री चौक तक को प्राथमिकता दी गई है। इन सड़कों को तय समयसीमा में पूरा करने की योजना बनाई गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।

By: Naredra 
Updated:
सिंहस्थ से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: उज्जैन में 30 किमी सड़क चौड़ीकरण मिशन

उज्जैनः आगामी सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तेज़ी दिखाई दे रही है। नगर निगम ने शहर में 30 किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण का बड़ा प्लान तैयार किया है। लक्ष्य है कि मानसून से पहले आधे से ज्यादा काम पूरा कर लिया जाए।

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा के अनुसार, शहर में करीब 30 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें से लगभग 16 किलोमीटर का काम मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि बाकी कार्य मानसून के बाद पूर्ण किया जाएगा।

शहर के प्रमुख मार्गों- कोठी रोड, नानाखेड़ा रोड और कोयला फाटक से छत्री चौक तक को प्राथमिकता दी गई है। इन सड़कों को तय समयसीमा में पूरा करने की योजना बनाई गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।

अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग सड़कों के लिए अलग-अलग टारगेट तय किए गए हैं और सभी कार्य संभागायुक्त के निर्देशों के अनुसार समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटा है। जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...