कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान पर एक बार फिर भारत ने दबाब बनाया शुरू कर दिया है। आपको बता दे, पाकिस्तान ने कुलभूषण मामले में भारत को तीसरी कॉन्सुलर एक्सेस देने की बात कही है।
इससे पहले गुरुवार को भी जाधव से मुलाकात की गई थी लेकिन उस दौरान वो परेशान दिखाई दे रहे थे और सुरक्षा अधिकारी भी साथ थे।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कॉन्सुलर एक्सेस में पाकिस्तान का कोई सुरक्षाकर्मी न होने की भारत की मांग को मान लिया है।
गुरूवार को मुलाक़ात के दौरान पाकिस्तानी अफसर पास ही मौजूद थे और उनका व्यवहार चेतावनीभरा और डरानेवाला था।
कानूनी प्रतिनिधित्व के लिए कुलभूषण की मंजूरी के लिए उसके दस्तखत लेने से भारतीय अफसर को रोका गया।