कोरोना संक्रमण के बीच अब देश अनलॉक हो रहा है जिससे देश की इकोनॉमी को वापस पटरी पर लेन की कोशिश की जा रही हैं। 1 अक्टूबर से देश अनलॉक 5.0 की ओर बढ़ है। भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों की समस्या और आने वाले त्यौहारको देखते हुए चरणबद्ध तरीके से गाड़ियों की संख्या को पटरियों पर धीरे धीरे बढ़ाने जा रहा है।
हाल ही में रेलवे 12 सितंबर को पहले 80 ट्रेन चलाने का फैसला लिया था फिर इसके बाद 40 और ट्रेन चलाई गई थी। अब रेलवे ने अक्टूबर और नवंबर महीने में फेस्टिव सीजन को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। भारतीय रेलवे अब यात्रियों के त्योहारी सीजन में 200 विशेष ट्रेने चलाने का फैसला किया है।
माल ढुलाई में रेलवे एक विश्वसनीय व लोकप्रिय साधन बन कर उभरी है।
सितंबर 2020 में रेलवे ने 102 मिलियन टन से अधिक सामान की ढुलाई की, जो सितंबर, 2019 से 15% अधिक है, साथ ही मालगाड़ियों की गति में भी 95% की वृद्धि हुई है। #MoveItLikeRailways
For more videos: https://t.co/zxXDHGlLF4 pic.twitter.com/MNEyhbn0sM
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 2, 2020
रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष राजधानी ट्रेनें का संचालय 12 मई से, और एक जूने से लंबी दूरी की 100 ट्रेनों का संचालन शुरू किया। रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने गुरुवार को कहा कि हमने जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें।
▪️ Make in India
▪️ Move in India
▪️ Make for the World pic.twitter.com/l4HGReEs7R— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 1, 2020
उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। फिलहाल हमारा अनुमान है कि करीब 200 ट्रेनें चलेंगी, लेकिन यह हमारा अनुमान है, संख्या और ज्यादा भी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि रेलवे ने राज्य सरकारों की जरुरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है। जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरुरत, यातायात और कोरोना के हालात की रोज समीक्षा करेंगे। जहां भी जरूरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे।