कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को दिए गए अपने सुझाव में कहा था कि आने वाले कुछ सालों के लिए मीडिया में दिए जा रहे विज्ञापनों जिसमें टेलीविजन, प्रिंट और ऑनलाइन भी शामिल है पर रोक लगा दी जाए।
इसके बाद अब इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई है। ‘आईबीएफ’ का कहना है कि टीवी को मिलने वाले सरकारी विज्ञापन यदि बंद कर दिए जाएंगे तो यह सेक्टर खत्म हो जाएगा।
आईबीएफ ने जारी किये गए एक बयान में कहा है – कोरोनावायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए आईबीएफ, सरकार के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है।
ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीवी चैनल्स को दो साल के लिए सरकार विज्ञापन न देने का सुझाव निंदनीय है।
आईबीएफ’ का कहना है, ऐसे में यदि सरकार टीवी चैनल्स को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लेती है तो कई चैनल्स का रेवेन्यू रुक जाएगा और वे पूरी तरह बंद होने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप कई नौकरियां भी जा सकती हैं।