1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बड़ी खबर: गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना ने तीन आतंकी को पहुंचाया जहन्नुम

बड़ी खबर: गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना ने तीन आतंकी को पहुंचाया जहन्नुम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ी खबर: गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना ने तीन आतंकी को पहुंचाया जहन्नुम

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार की रात सीजफायर का उल्लंघन किय़ा गया। जिसके बाद भारतीय सेना ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। पाकिस्तानी आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ तेज करने की कोशिश कर दी है। आपको बता दें कि मंगलवार की रात अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे खौड़ इलाके में पाकिस्तान के पांच आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आतंकवादियों के घुसपैठ को नकाम करते हुए भारतीय सेना ने पांच आतंकियो में से तीन को मार गिराया है। सेना की तरफ से चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकी बच गये हैं।

इस गोलीबारी में भारतीय सेना के चार जवान भी घायल हो गये हैं। घायल जवानों को सैन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए मंगलवार रात अचानक से अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच पांच आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करते दिखाई दिए। सेना के जवानों ने उनमें से तीन को वहीं मार गिराया। इसके जवाब में पाकिस्तानी जवानों ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें चार भारतीय जवान घायल हो गये।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान इस तरह की साजिश रच रहा है। हमने पहले ही जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। हमारे जवान पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को इसी तरह नाकाम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि योजना कामयाब नहीं होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को गोलीबारी का सिलसिला रोक दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...