1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. कांग्रेस को बड़ा झटका, सुनील कुमार जाखड़ बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुनील कुमार जाखड़ बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें

कांग्रेस के नेता और इसकी पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ पुरानी पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सुनील कुमार जाखड़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सांसद और अध्यक्ष थे। उन्हें अबोहर निर्वाचन क्षेत्र 2002-2017 से लगातार तीन बार चुना गया, वे 2012-2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। वे उप चुनाव में भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा से पंजाब के गुरदासपुर से चुने गए।

वही, कांग्रेस के नेता और इसकी पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ पुरानी पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं को धन्यवाद दिया। धन्यवाद देने के बाद कंग्रेस पर जमकर कर निशाना साधा है।

आपको बता दे, वे पहली बार 2002 में अबोहर से पंजाब विधानसभा के सदस्य बने। 2007 और 2012 में, वे अबोहर से फिर से चुने गए। वे गुरुदासपुर में उपचुनाव जीतने के बाद संसद सदस्य बने। इनके पिता भी नेता थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की 3 पीढ़ियों ने 50 साल तक कांग्रेस की सेवा की। इसके बावजूद पार्टी लाइन पर नहीं चलने के लिए पार्टी के सभी पदों को छीन लिए जाने से उनका दिल टूट गया। सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी का बेड़ा गर्क किया है। जाखड़ ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि चिंतन शिविर करने से कोई फायदा नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि एक व्यक्ति की बात नहीं है कि जिसके चलते रिश्ता टूटा. शीशा नहीं था, 50 साल का संबंध था। रिश्तों को उसूल की तरह निभाया है। लेकिन पार्टी सिद्धांतों से हटी तो ये फैसला लेना पड़ा। वो मेरी आवाज नहीं रोक सकते थे, पद से हटा सकते थे।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील जाखड़ को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जाखड़ ने ईमानदार छवि के साथ काम किया है। कांग्रेस में वह अहम पदों पर रहे हैं। पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों का मजबूत होना जरूर है। मुझे पूरा विश्वास है कि सुनील जाखड़ हमारे साथ मिलकर पंजाब को नए मुकाम तक ले जाएंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा, मैं सुनील जाखड़ का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान अपने लिए एक नाम बनाया है। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। नड्डा ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है। पंजाब में भाजपा विपक्ष की आवाज बनकर आ रही है। मैंने पहले भी कहा था जो भी राष्ट्रवादी ताकत के साथ जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक साथ पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाएंग और इसमें सुनील जाखड़ जी का विशेष स्थान होगा।

हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। सुनील जाखड़ ने फेसबुक लाइव कर इस्तीफे की जानकारी दी थी।

सुनील जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के जाने-माने राजनेता हुआ करते थे। बता दें कि बलराम जाखड़ लोकसभा अध्‍यक्ष के साथ मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल के पद पर भी रह चुके हैं। ब्रेन स्‍ट्रोक की बीमारी के कारण सुनील कुमार जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ का 3 फरवरी 2016 को 93 साल की आयु में निधन हो गया था।

सुनील कुमार जाखड़ पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं। उन्‍होंने साल 1997 में में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वहीं इससे पहले साल 1974 में उन्‍होंने चंड़ीगढ़ के राजकीय कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...