1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब के सीएम चन्नी हुए कर्जदार, 63.29 लाख का कर्ज!

पंजाब के सीएम चन्नी हुए कर्जदार, 63.29 लाख का कर्ज!

Punjab CM Channi became a debtor, a loan of 63.29 lakhs...Punjab Chief Minister Channi जबतक केवल नेता थे उनकी सालाना इनकम काफी हद तक अच्छी थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक उनके साीएम बनने के बाद उनपर कर्ज की संख्या बढ़ गई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:खुशी पाल

पंजाब(Punjab) के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी(Chief Minister Charanjit Singh Channi) की सालाना इनकम उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले काफी हद तक अच्छी ही थी। लेकिन उनके सीएम बनने के बाद उनकी संपत्ति में काफी कमी आ गई। यही नहीं सीएम चन्नी कर्जदार भी हो गए।

सीएम चन्नी की लोन हिस्ट्री

सूत्रो सें मिली जानकारी के मुताबिक 2012 में चुनाव लड़ने के दौरान चन्नी की संपत्ति 9.20 करोड़ थी, जबकि उस वक्त उन पर 17.72 लाख का कर्जा भी था। आपको बता दें कि 2017 में उनकी संपत्ति बढ़कर 11.70 करोड़ हो गई और कर्ज भी कम होकर 10.84 लाख हो गए।

वहीं, इसके बाद सीएम चन्नी मंत्री बने और फिर पंजाब  मुख्यमंत्री। वहीं, अब 2022 में उनकी संपत्ति घटकर 6.17 करोड़ रह गई और 63.30 लाख का कर्जा भी चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल की ‘चल संपत्ति’ में हुआ दो गुना का इज़ाफा!

2012 में MLA बने चन्नी की संपत्ति

जानकारी के मुताबिक साल 2012 में चरणजीत चन्नी के पास 20 लाख का कैश था। सीएम चन्नी के पाल धन दौलत की बात करें तो, उनके बैंक अकाउंट में 9.54 लाख रुपए मौजूद थे। यही नही, उनके पास 37 हजार की पोस्टल सेविंग थी। 16 लाख की फॉर्च्यूनर, 5 लाख का गोल्ड समेत कुल 50.91 लाख की चल संपत्ति थी। इसके अलावा चन्नी के पास खरड़ में 8.70 करोड़ की 57 कनाल जमीन, खरड़-मोरिंडा में कॉमर्शियल बिल्डिंग थी। चन्नी पर 17.72 लाख का कर्जा भी था।

2017 में बढ़ी संपत्ति

चरणजीत चन्नी की लोटरी तब लगी जब 2017 में वे चुनाव जीते। सीएम चन्नी के पास 2.40 लाख कैश, 17.02 लाख रुपए बैंक में, 5 लाख की पोस्टल सेविंग, 7 लाख की ज्वेलरी और 16 लाख की फॉर्च्यूनर समेत कुल 47.42 लाख की चल संपत्ति थी। इसके अलावा चन्नी की अचल संपत्ति बढ़कर 11.70 करोड़ हो गई। यही नही, चन्नी पर 10.84 लाख का कर्जा भी था।

2022 में घटी संपत्ति

साल 2022 की बात करें तो सीएम चन्नी के पास इस वक्त डेढ़ लाख कैश, बैंक में 78.50 लाख, 32.57 लाख की फॉर्च्यूनर, 10 लाख की ज्वेलरी और पेट्रोल पंप में 26.67 लाख की इन्वेस्टमेंट समेत कुल 1.46 करोड़ की चल संपत्ति है। और अब सीएम चन्नी के पास 2.46 करोड़ की अचल संपत्ति रह गई। इस दौरान सीएम का कर्ज बढ़कर 63.29 लाख भी हो गया है।

CM चन्नी की पत्नी की संपत्ति…

वही, दूसरी ओर सीएम चन्नी की पत्नी की सालाना इनकम की बात करें तो 2012 में पत्नी कमलजीत कौर के पाल 85 हजार रुपये बैंक में जमा थे इसके अलावा 18 लाख की इनोवा, बोलेरो और स्विफ्ट, 7 लाख की ज्वेलरी और कुल 25.85 लाख की संपत्ति थी। इसके अलावा पत्नी के नाम पर एक करोड़ की जमीन भी थी। पत्नी पर 26.62 लाख का कर्जा था।

2017 में पत्नी की इनकम

वर्ष 2017 की बात करें तो पत्नी के पास 2.10 लाख कैश, 21.82 लाख बैंक में, 21 लाख की इनोवा और वरना कार, 35 लाख का सोना समेत कुल 79.92 लाख रुपए की चल संपत्ति मौजूद थी। इसके अलावा अचल संपत्ति की बात करें तो 2017 में वो 1 करोड़ से बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई। वहीं, पत्नी के कर्ज की बात करें तो वह पीछले 5 साल में कर्जामुक्त भी हो गई।

2022 में पत्नी की इनकम

वर्ष 2022 यानी इस साल की बात करें तो पत्नी के पास 50 हजार कैश और बैंक में 12.26 लाख रुपए, 18 लाख की पॉलिसी, 15.78 लाख की सेल्टॉस और 30.21 लाख की फॉर्च्यूनर और 54 लाख की ज्वेलरी समेत 1.16 करोड़ की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 1.20 करोड़ की अचल संपत्ति है। लेकिन इस साल फिर उनके पास 25 लाख का कर्ज हो गया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...