1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुखबीर बादल की ‘चल संपत्ति’ में हुआ दो गुना का इज़ाफा!

सुखबीर बादल की ‘चल संपत्ति’ में हुआ दो गुना का इज़ाफा!

Sukhbir Badal a millionaire leader! Not even owning a car!..सुखबीर बादल एक करोड़पति नेता है। अगर आपको पता चले की उनके पास एक भी गाड़ी नहीं तो क्या सोचेंगे आप?.. जी हां जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल के पास एक भी गाड़ी नहीं है? वही, उनकी सालाना इनकम 2.23 करोड़ रुपए है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोेर्ट:खुशी पाल

पंजाब: सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल(sukhbir singh badal) ने सोमवार को विधानसभा हलका जलालाबाद से नामांकन दाखिल किया। वहीं, आपको बता दें कि उनकी पत्नी हरसिमरत कौर खुद उनकी कवरिंग कैंडिडेट बनीं हुई है। आपको बता दें कि शपथ पत्र के अनुसार पिछले 5 साल में सुखबीर पर सड़क जाम करने और कोरोना नियमों की अनदेखी करने जैसे 6 नए केस दर्ज किए गए है।

सुखबीर और उनके परिवार के पास एक भी कार नहीं

करोड़पति नेता सुखबीर बादल की सालाना इनकम की ओर गौर करें तो हाल ही में उनकी इनकम बढ़ी है और चल संपत्ति भी दोगुनी हो गई है। आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि करोड़पति सुखबीर बादल और उनके परिवार के पास एक भी कार नहीं है।

यह भी पढ़ें: Punjab के CM चन्नी और प्रकाश सिंह बादल ने भरा नामांकन

वहीं, जलालाबाद विधानसभा से दाखिल नामांकन पत्र में दिए शपथ पत्र के अनुसार सुखबीर बादल की सालाना आमदन ही 2.23 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी की आमदन 2.10 करोड़ रुपए के करीब है। सुखबीर बादल की जॉइंट फैमिली फर्म की आमदन भी दर्ज है, जो 4.58 लाख रुपए है। पूरे परिवार के पास दो ट्रैक्टर हैं, इनकी वेल्यू 2017 के मुकाबले आधी हो चुकी है। उन्होंने 2017 में इस हिंदू यूनाइटेड फर्म (HUF) का जिक्र नहीं किया था। इस बार दिए अपने एफिडेविट में इसका उल्लेख है।

50.31 करोड़ की अचल संपत्ति फर्म के नाम

आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी की सुखबीर सिंह की HUF के नाम पर 50.31 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं सुखबीर की खुद की अचल संपत्ति 52.95 करोड़ रुपए है। पत्नी हरसिमरत की अचल संपत्ति तीन गुणा बढ़ी है। 2017 में हरसिमरत की अचल संपत्ति 5.59 करोड़ थी, जो अब 18.61 करोड़ रुपए हो चुकी है।

80.73 करोड़ की संपत्ति के मालिक

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर ने अपनी चल संपत्ति की लगभग 25.20 करोड़ और पत्नी हरसिमरत की संपत्ति 26 करोड़ बताई है इसके अलावा HUF की 29.53 करोड़ रुपए शो की है। वहीं सुखबीर के पास 9 लाख की संपत्कत है तो वहीं, उनकी पत्नी हरसिमरत के पास 7.24 करोड़ रुपए की ज्वैलरी है। सुखबीर ने 15.48 करोड़ तो हरसिमरत ने 13.87 करोड़ रुपए लोन दे रखा है।

सुखबीर और उनके परिवार पर कर्ज

सुखबीर बादल और उनके परिवार के उपर पहले से ही काफी लोन था। जानकारी के मुताबिक 2017 में उनके पाल जीतना लोन की उसकी तुलना आज के लोन से करें तो वह 3 गुना हो सकता है। जानकारी के मुताबिक 2017 में सुखबीर पर 39.70 करोड़ रुपए लोन था। जो की अब 2022 में 35.05 करोड़ हो चुका है। उनकी पत्नी हरसिमरत की बात करें तो जहां 2017 में 5 करोड़ का लोन था, अब वह 2.12 करोड़ और सुखबीर की HUF पर 29.32 करोड़ रुपए लोन है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...