1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी ने योग दिवस पर लिया भाग

आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी ने योग दिवस पर लिया भाग

योग से मनुष्य स्वस्थ अच्छा रहता है। साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

योग से मनुष्य स्वस्थ अच्छा रहता है। साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग करने से बिमारियां भी दूर रहती है। व्यक्ति को हर दिन 30 मिनट तक योग करना चाहिए। वही, इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है।

योग दिवस पहली बार कब मनाया  

आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। अगले ही साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल वह कर्नाटक पहुंचे। आज उन्होंने 15 हजार लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी प्रतिष्ठित लिंगायत समुदाय के गुरुकुल सुत्तूर मठ भी जाएंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा और पार्टी की प्रदेश ईकाई के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने यहां येलहांका वायुसेना अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की थी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोएडा स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने त्यागराज स्टेडियम में लोगों के साथ योग किया।

 

कर्नाटक दौरे के अपने अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मौसूरु के पैलेस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 15000 लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ योग अभ्यास किया। योग शुरू करने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि योग की यह अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है. ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और, योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना का निर्माण करता है। योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है और, योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम #YogaForHumanity के जरिए योग के संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद किया। बता दें कि पीएम मोदी ने ही 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद साल में एक दिन योग के नाम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सामने ‘अं​तरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। पहला इंटरनेशनल योगा डे, 21 जून 2015 को मनाया गया था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर राष्ट्रपति भवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा, ‘योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में पीएम मोदी ने सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया. इस कार्यक्रम में करीब 15000 लोग शामिल हुए और पीएम मोदी के साथ योगाभ्यास किया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन, लखनऊ में आयोजित ‘योगाभ्यास कार्यक्रम’ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के जिन्होंने भारत की ऋषि परंपरा के इस उपहार को न केवल भारत के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर पहुंचाया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...