1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, नेपाल में 6 लोगों की मौत, पढ़ें

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, नेपाल में 6 लोगों की मौत, पढ़ें

दिल्ली- NCR में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है और 6 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली- NCR 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके देर रात 1:58 बजे महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-NCR में 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लोगों के बीच में दहशत का माहौल हो गया था।

बता दें कि 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से लोग एकदम हड़कंप में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके नोएडा और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।

 


मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के कालूखेती में जमीन से 10 किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी की गई। वहां भूकंप के झटके तड़के करीब 1 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए। रात 3:15 बजे नेपाल में लगभग उसी जगह पर एक बार फिर से भूकंप का केन्द्र दर्ज किया गया।

नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटकों का असर भारत की राजधानी दिल्‍ली  तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण नेपाल में 6 लोगों की जान चली गई है। भूकंप के झटके दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए, जिसके कारण लोग घरों से निकलकर भागने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि बीती रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया। भूकंप का एपिक सेंटर नेपाल के मणिपुर में था।

वही उत्तराखंड 9 नवंबर की सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। इस भूकंप से लोगों के दिल में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #earthquake

भूकंप के झटकों के साथ ही सोशल मीडिया पर #earthquake ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर लोगों ने भूकंप के झटकों के बाद जमकर मीम्स और जोक शेयर किए। सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार ट्वीट भी किए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...