1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल में नौ बजे तक 4.5 फीसदी मतदान, सीएम जयराम ने वोट देने की अपील, पढ़ें

हिमाचल में नौ बजे तक 4.5 फीसदी मतदान, सीएम जयराम ने वोट देने की अपील, पढ़ें

हिमाचल में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में वोट डाले जा रहे है। पहले घंटे की वोटिंग में 4.36 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

हिमाचल में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में वोट डाले जा रहे है। पहले घंटे की वोटिंग में 4.36 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्तमान में हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।

ठाकुर ने ट्वीट किया, “प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।”

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो चुका है और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

राहुल गांधी ने की अपील

राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- हिमाचल पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट करेगा, हिमाचल रोजगार के लिए वोट करेगा, हिमाचल हर घर लक्ष्मी योजना के लिए वोट करेगा। आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।

4.5 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। सुबह नौ बजे तक 4.5 फीसदी मतदान हुआ है। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...