भारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ तत्काल, सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में नहीं हो।
दोनों देशों ने इस्लामाबाद से मुम्बई हमले और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले सहित अन्य आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
विदेश मंत्रालय में ‘काउंटर टेररिज्म’ (आतंकवाद निरोध) के संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल और अमेरिका विदेश मंत्रालय में ‘काउंटर टेररिज्म’ के समन्वयक नैथन सेल्स ने अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया।
साथ ही 26/11 मुम्बई हमले और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले जैसे आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग भी की।