1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ पद्मभूषण रजत शर्मा को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ पद्मभूषण रजत शर्मा को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ पद्मभूषण रजत शर्मा को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने  ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ पद्मभूषण रजत शर्मा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ (डीलिट) से सम्मानित करने का फैसला किया है। उन्हें यह उपाधि 7 मार्च को आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के दौरान दी जाएगी।

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 38 हजार 581 छात्र-छात्राओं को शोध उपाधि, और डिग्री, 53 मेधावी विद्यार्थियों को पदक और इतिहास विभाग की प्रवक्ता प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल को डीलिट की उपाधि प्रदान की जाएगी.

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्र मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध रावत उपस्थित होंगे। 

टेलिविजन में आने से पहले रजत शर्मा 10 वर्षों तक प्रिंट मीडिया में रहे और कई राष्ट्रीय प्रकाशनों में संपादक की भूमिका निभाई। 1995 में उन्होंने भारत के पहले प्राइवेट टेलिविजन न्यूज बुलेटिन की शुरुआत की और यह भारतीय मीडिया के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...