1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इंडिया टुडे के युवा पत्रकार विजय महर्षि हारे ज़िन्दगी की जंग

इंडिया टुडे के युवा पत्रकार विजय महर्षि हारे ज़िन्दगी की जंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडिया टुडे के युवा पत्रकार विजय महर्षि हारे ज़िन्दगी की जंग

राजस्थान के नागौर जिले के निवासी इंडिया टुडे के युवा पत्रकार विजय महर्षि ने गुरुवार देर रात्रि दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

महर्षि जनवरी माह में बीमार हुए थे। इसके बाद उनका इलाज जयपुर के एसआर कल्ला हॉस्पिटल में चला और वहां वो काफी दिन भर्ती रहे। इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली केआईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां करीब एक सप्ताह उनका इलाज चला।

इस दौरान इलाज पर लाखों रुपये खर्च हुए। गुरुवार रात्रि को इलाज के दौरान महर्षि का निधन हो गया। पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक लेखनी की वजह से महर्षि को नागौर ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में जाना जाता था। नागौर जिले के छोटे से गाँव लादड़िया के रहने वाले 40 वर्षीय विजय महर्षि ने इंडिया टुडे मैगजीन में पत्रकारिता करते हुए देश, विदेश व प्रदेश स्तर की अनेक ऐसी खबरें लिखी हैं, जो चर्चा में रहीं।

महर्षि पत्रकारिता जगत में अपनी एक अमिट छाप छोड़ गए। पत्रकारिता के साथ साथ महर्षि सामाजिक कार्यो में भी सदैव अग्रणी रहते थे। विजय जी महर्षि के असामयिक निधन पर पत्रकार परिवार कुचामन सिटी की ओर से 1 मार्च 2020 रविवार को कुचामन पुस्तकालय बस स्टैंड कुचामन सिटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अनेक पत्रकारों सहित कई प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...