1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना से लड़ने के लिए भारत को और राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत: IMF

कोरोना से लड़ने के लिए भारत को और राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत: IMF

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से लड़ने के लिए भारत को और राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत: IMF

कोरोना वायरस के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे ना सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था, बल्कि घरेलू अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

कोविड-19 के कारण भारत के विकास और गरीब वर्ग पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ा है।

इस संदर्भ में आईएमएफ के सूचना विभाग के निदेशक गेरी राइस ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बहुपक्षीय संस्था इस महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को सही मानती है। इन कदमों को मजदूरों व गरीब परिवारों को केंद्र में रख कर उठाया गया है।

राइस ने यह भी कहा कि भारत में अभी और भी राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत है। कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्यान्न और आमदनी की मदद व उद्यमों की मदद के लिए खर्च की आश्यकता है।

आपको बता दे , चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है, जो चिंताजनक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...