गुजरात: चीन में कोरोना वायरस से मोरबी में टाइल्स के बिजनेस में बढ़त देखी जा रही है। दुनिया में टाइल्स के उत्पादन में चीन और भारत बड़े समूह हैं। भारत में मोरबी में सबसे ज्यादा टाइल्स का उत्पादन होता है। चीन में कोरोना वायरस की वजह से चीन के ऑर्डर भी भारत को मिल रहे हैं।
बता दें कि, चीन में फैले कोरोना नाम के खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है। इस वायरस के चपेट में आने से चीन में अबतक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और कई हजार लोगों में इसके लक्षण पाए गए है। इस जानलेवा कोरोना वायरस का दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, कई देशों में फैलने के बाद अब यह वायरस भारत में भी दस्तक देने लगा है। इस वायरस के कुल 28 मामले देश में सामने आए हैं। इनमें से 12 भारतीय हैं और 16 विदेशी शामिल हैं।
कोरोना वायरस से पीड़ित 12 भारतीयों में से तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 9 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक शामिल हैं। इसके साथ ही बीते दिनों पता चला था कि यूपी के आगरा में एक ही परिवार में छह लोग कोरोना के चपेट में आ गए थे। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है।
बताते चलें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि, अब तक हवाई अड्डों पर 5,89,000 लोगों की स्कीनिंग की गई है, जबकि सीमाओं पर दस लाख से भी ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण थूक से भी फैलता है। थूके गए जगह से एक मीटर की दूरी तक इस वायरस से संक्रमण फैल सकता है।