1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. होली पर हर्बल रंगों की बढ़ी मांग, लोगों ने किया चाइनीज रंगों से परहेज़

होली पर हर्बल रंगों की बढ़ी मांग, लोगों ने किया चाइनीज रंगों से परहेज़

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पश्चिम बंगाल: इस बार होली के त्योहार पर हर्बल रंगों की मांग कई गुना बढ़ गई है। सिलीगुड़ी के रंग निर्माताओं का कहना है कि चीन में फैले कोरोना नाम के खतरनाक वायरस की वजह से लोग ‘चाइनीज होली’ से परहेज़ कर रहे हैं। जिससे हर्बल रंगों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

तो वहीं, फूलों की पत्तियों के इस्तेमाल से बने हर्बल रंग लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं। लेकिन बाजार में हर्बल रंग काफी महंगे आते हैं तो क्यों न आप घर पर ही होली के लिए हर्बल कलर तैयार करें। बता दें कि, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई नेताओँ ने होली न मनाने का सदेंश दिया है

कई लोगों ने सलाह देते हुए कहा कि, लोग घर पर मौजूद चीजों से ही हर्बल रंग बनाएं और इस बार की होली को सेफ बनाएं। हर्बल रंग बनाने के लिए आप अपनी रसोई में से चुकंदर, मेहंदी और फूलों का प्रयोग कर सकती हैं।

आपको बताते चलें कि, कोलकाता में होली से एक दिन पहले ‘दोल उत्सव’ मना रहे हैं। यह उत्सव बड़ी धूम- धाम से मनाया जाता है और लोग रंगों और रवींद्रनाथ टैगोर के गानों पर नाच कर जश्न मना रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...