1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में लगातार हो रही आफत की बारिश, कहीं पुश्ता ढहा तो कहीं का इलाका हुआ जलमग्न

उत्तराखंड में लगातार हो रही आफत की बारिश, कहीं पुश्ता ढहा तो कहीं का इलाका हुआ जलमग्न

देवभूमि उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी देहरादून समेंत सूबे के कई जिलो में झमाझम बारिश हो रही है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में लगातार हो रही आफत की बारिश, कहीं पुश्ता ढहा तो कहीं का इलाका हुआ जलमग्न

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी देहरादून समेंत सूबे के कई जिलो में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के काऱण वहां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बात करें बारिश से होने वाली कठिनाईयों की तो मसूरी-देहरादून रोड पर किक्रेंग-लाइब्रेरी के बीच कुंज भवन-थापर निवास के पास पुश्ता ढह गया, जिससे आधी सड़क दब गई।

आपको बता दें कि बुधवार को भी दोपहर करीब तीन बजे राजधानी देहरादून के राजपुर और रायपुर क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमोली के पास सुबह अवरुद्ध हो गया था। काफी मशक्कत के बाग दोपहर एक बजे खुला गा। वहीं बात करें उत्तरकाशी जिले की तो दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश से पुरोला क्षेत्र में सड़कों और खेतों के पुस्ते ढह गए।

मौसम विभाग की मानेंतो अगले 24 घंटे में कुमाऊं के नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सूबे के अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार हो रही बारिश के बीच दून और मसूरी में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। लेकिन कुछ दी देर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली और कई इलाकों में फिर मूसलधार बारिश शुरू हो गई।

दून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मसूरी का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...