बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है, वही केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद लगभग मोदी सरकार के हर अच्छे सुधार की उन्होंने निंदा ही की है और अब ताजा मामला नागरिकता कानून का है।
वैसे तो हम सब इस बात को जानते है कि नागरिकता कानून से इस देश के किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं होने वाला लेकिन इस कानून को लेकर मुस्लिम पक्ष के लोगों में गलतफहमी फैलाई जा रही है जिसके कारण देश भर में इस कानून का विरोध हो रहा है।
कल अचानक से सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर ट्रेंड करने लगी और उसका कारण था टीवी एंकर रुबिका लियाकत के साथ नागरिकता कानून पर हुई एक बहस, दरअसल स्वरा, जीशान और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों के निर्देशक तिग्मांशु टीवी बहस में थे। बहस के एक हिस्से में स्वरा की रुबिका के साथ तीखी बहस हो गयी और रुबिका ने स्वरा के हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया।
जैसी ही इनकी बहस की क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड हुई यह वायरल हो गयी और रुबिका के साथ स्वरा भी ट्रेंड करने लगी।
स्वरा भास्कर रुबिका लियाकत से एनआरसी, एनपीआर और सीएए को लेकर बात कर रही थीं, वहीं जब स्वरा भास्कर एनआरसी (NRC) को लेकर कहने लगीं कि ये मुसलमानों के लिए हैं तो इस पर रुबिका ने कहा इस पर तो अभी ड्राफ्ट भी नहीं बना है। वहीं देखते ही देखते स्वरा रुबिका से बहस करने लगीं।
इस बहस में उन्होने बीजेपी, मोदी और आरएसएस के लिए जमकर झूठ बोला लेकिन हर बार रुबिका ने उन्हें एक्सपोज़ किया और अंत में एंकर से ही वो भिड़ गयी। वही एक और बात पर उनका जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है।
दरअसल रुबिका ने कहा कि आप इतने वर्षों से एक्टिविस्ट हैं, आपने पहले विरोध क्यों नहीं किया, तो जवाब में स्वरा बोलीं, 2010 में तो मैं 15 साल की थी। इस पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि स्वरा की वास्तविक उम्र यह नहीं है। स्वरा कहती है वो 31 की है जबकि देखा जाए तो 2020 में वो सिर्फ 25 की होती।
रुबिका लियाकत से बहस करते करते स्वरा इतनी परेशान हो गयी की वो इतना बड़ा झूठ बोल गयी जबकि सब इस बात को जानते है कि ऐसे लोग सिर्फ मोदी जी का विरोध करने के लिए नागरिकता कानून का विरोध कर रहे है।