रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे लहर ने देश को भी अपनी जद में ले लिया है, दिन पर दिन महामारी से हालात खराब होते जा रहे हैं। माहामारी के हाहाकार मचाने के बाद थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। देश के सात राज्यों में नये मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ें को देखें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 मामले सामने आए हैं। जो पिछले कुछ दिनो का सबसे कम है। इस दौरान 3,449 लोगों के अपनी जान गंवा दी है। जबकि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 289 रही है, जो एक अच्छा संकेत है।
आपको बता दें कि देश में अब तक कुल 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 81.91% हो गई है। सबसे ज्यादा खराब हालत दिल्ली की थी, यहां कोरोना संक्रमित मरीज ऑक्सीजन की कमीं से लगातार अपनी जान गंवा रहे थे। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के साथ गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन विश्लेषण के अनुसार यह बहुत शुरुआती संकेत हैं।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य मांलय के ऑकड़े को देखें तो कोरोना संक्रमण के 2,02,82,883 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो अभी फिलहाल देश में 34,47,133 एक्टिव केस हैं। जिससे एक्टिव दर 17% हो गई है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की मृत्यु दर 1.10% है।
वहीं महामारी को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 17,08,390 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।